Valentine Special


कुछ चाँद चमकते गालों के
कुछ भँवरे काले बालों के
कुछ नाजुक शिकने आँचल की
कुछ नर्म लकीरे काजल की
रुमाल कई रेशम से गढ़ें
वो ख़त जो कभी मैंने न पढ़ें
मत रोको इन्हें पास आने दो
ये मुझसे मिलने आये हैं
मैं खुद न जिन्हें पहचान सकूँ
कुछ इतने धुंधले साए हैं।
 - जाँ निसार अख्तर

Just remember...
Tough Times Never Last, but Tough People Do!
Happy Valentine's Day!🌹🌼🌻

Monsoon


Today it poured so heavily
That it gave a safe hideout,
For tears to flow un-noticed,
And it gave a chance to the
safety valve of my heart
to ease some pressure.

The rain is very rare these days
So my clots are very thick inside,
Infact it's clotting since that rainy day
when you left me  inundated.

Hope this Monsoon will again Submerge me deep in it's depth
So that I can wash the fading you And clean my slate to draw again.

Darkness: Short poem


A sort poem by me on Darkness:

It's vast, it's Immeasurable, 
It's endless, It's darkness.

It's unlit, it's unfit,
It's bottomless, it's darkness.

Life's boat sways in it
It's life-some, it's darkness.

(Written for promotion of Infy Toastmasters' theme "Ghost Protocol")

Darkness


It's vast, it's Immeasurable,
It's endless, It's darkness.

It's unlit, it's unfit,
It's bottomless, it's darkness.

Life's boat sways in it
It's lifesome, it's darkness.

हम, तुम और हमारी खुशिया

हम थे , तुम थे 
हमारी खुशिया थी,
और इन खुशियों की 
छोटी सी इक दुनिया थी.

नया साथ था 
पुरानी पहचान थीं,
इन नयी - पुरानी रिश्तों की 
इक अनूठी जज्बात थी.

जो तेरा था 
वो मेरा हुआ,
जो मेरा था 
वो तेरा हुआ.

तुम्हारे सपने 
मेरे मकसद बने,
मेरे मकसद 
तुम्हारे सपने.

अटूट बंधन था
हौसले बड़े थे,
मंजिल दूर थी
और हम चल पड़े थे.

गहरे सागर में
उतरना था हमे,
और छिछले गागर में
हम डूब गए.

मानाकि ये झंझावात 
बड़ी थी,
इक अनहोनी की 
आहट थी.

तो क्या हम ऐसे 
रुक जायेगे,
लड़ने से पहले 
यूँ टूट जायेगे ?

यह तो एक 
छोटा सा ठहराव है,
अपनी मकसद को
पड़ाव बनाने से पहले.

अभी हमे अपनी 
जज्बातों को बड़ा बनाना हैं,
अपनी दुनिया में
सबको बुलाना हैं. 


तारीफ पे तारीफ

तारीफ।।।
कुछ कह के करते है
कुछ जता  के करते है
कुछ बड़े इत्मिनान से करते है,
मगर करते है सभी तारीफ .

तारीफ की कोई वजह नहीं होती
तारीफ की  कभी जरुरत नहीं  पड़ती,
तारीफ बस तारीफ से होती है .

तारीफ  उनकी होती है
जिनको इसकी फितरत नहीं होती ,
उनकी क्या कोई तारीफ करेगा
जिनकी वजह से ये तारीफ होती हैं.

मन का आलस

मन का आलस
ऐसा आलस नहीं है
जैसा हमने समझा है,
यह एक सनक है,
अनैसर्गिक नियमों से
जूझता एक ठनक हैं.

यह अथक द्वंद्व को
संभालता एक साहस हैं,
यह एक धैर्य हैं, एक साधना है
मन के उथान की
खास परिकल्पना हैं.

यह ठहराव के आगोश में
पसरा एक होश हैं,
जो हालातो को
उनके हालत पे छोड़ता,
चलन के नए रास्ते तलाशता
जीवन की नयी सम्भावना हैं.

मन का आलस
इसलिए इतना बदनाम नहीं है
की ये कुछ करना नहीं चाहता
वरन ये स्वाभाव से ही
दुहराव का विद्रोही हैं.

इसे पुराना दुबारा
करने से बेहतर
नए के ख्याल में
बार-बार सोना
बहुत पसंद हैं.

बदलाव की इतनी
औकात कहा
जो नियमो के सहारे चले,
ये तो बस
आलस के हठ
का नजारा हैं,
फुर्ती का
सिमटता दायरा हैं.

PS:
Written under candle light in power cut due to infamous Laziness in electricity bill payment.
19/11/11
-mithilesh

आज माथे से पसीने ऐसे बहे

आज माथे से पसीने ऐसे बहे
की आंसू भी चुपके निकल आए,
अरसे से ठहरे थे
आज अबाध बह गए.

खूब आते हैं पसीने आजकल
वजह-बेवजह, बेमौसम
पानी बहा जाते हैं ,
तिनके के निचोड़ को
पुरे टहनी की तोड़
बता जाते हैं .

कहा मिलता हैं अब
पीने को सस्ता पानी,
कहा धुल पते है हम
नंगे  हमाम में,
फिर भी बहाते हैं हम
मंहगे पसीने के कतरे .

चेहरे की रंगत गयी
कई गढ़े खुद गए
और ,
आँखों के पानी
पास के सबसे गहरे काले गढ़े
भरने के होड़ में लग गए.

आज माथे से पसीने ऐसे बहे  . . .


PS: Written on Tuesday, 19/07/2011 in NZM Bareilly Intercity on way to Bareilly ...

चार दीवारों की एक कोठरी

चार दीवारों की एक कोठरी
कोठरी में झूलता एक पंखा
जिसमें एक बाप के दिल सा
सख्त पल्ला  हैं ,

अंदर एक मेज भी हैं
मेंज से जुडी एक कुर्सी
व कुर्सी पे ओंधी लेटी तौली,

मेज पे कुछ कुछ किताबें हैं,
धुल से नहाई इन किताबों के बीच
छिपी एक नन्ही सी डायरी हैं |

आज भी याद हैं हमें
छोटे-छोटे पन्नो की डायरी में
स्याही से लिखी
फुरसत के दिनों की
वो सुलझी हुयी शायरी,

याद हैं हमें
एकतरफा दीवालों से लगी
सख्त मुलायम सा वो बिछावन
व बिछावन पे, दीवाल के कोने में
लेटा वों औंधा मन |

कितना सरल था वो पल
जब आसन भाषा
के जज्बातों को
जाहीर करने के
थें आसन तरीके ,

आज मन बैठ जाता हैं
ख्यालों के बोझ से
जब कई आसन तरीके के बावजूद
व्यक्त नहीं कर पता
एक छोटा सा ख्याल,

और दिल फिर से
वही ढूढता हैं
हर ओर से घिरी एक कोठरी
जिसमें कैद कर सकू
आसन तरीको में
लुप्त हो गयी
सरल से पल को |   

ना वो प्यार रहा, ना वों बात रही

छोटा सा साथ
छोटा सा कारवां
छोटे से कारवें में
छोटी सी अहसास ,

ना वो साथ रहा
 ना वो कारवां रही
ना उस कारवें की
वो अहसास रही ,

ना वो प्यार रहा
ना वों बात रही
ना वों दिल रहा
ना वों जज्बात रही |

जो मिट रहा हैं
क्या वो धब्बा था !
जो छुट रहा हैं
क्या वो कुछ खास था!

देखों इन धब्बों के पीछे
कितनी लकीरे छिप रही हैं
कुछ उकेरा था हमने कभी
बड़े इत्मिनान से
देखों अब कैसे
सारा आलस पसर गया हैं |

ना वों असर रहा
ना वों इत्मिनान रही
ना वों प्यार रहा
ना वो अरमान रही |

मन महसूस करता हैं

"उडती अहसासों में
चलती जज्बातों में ,
मन कुछ बेमन सा
महसूस करता हैं |

वो उडती थी
वो चलती थी ,
मन ही मन में
न जाने कैसे
ये सबकुछ महसूस करती थी |

ये उड़न अधूरी हैं
ये चलन कहा पूरी हैं ,
ये मन कब चुप बैठा हैं
जाने-अनजाने
कुछ भी महसूस करता हैं |

उड़न की आकांक्षा
चलन की महत्वाकांक्षा ,
मन का पंक्षी
आप ही
सब पाप महसूस करता हैं |

अगर हम इसे उड़न कहते हैं
अगर यही जीवन की चलन हैं ,
तो फिर मन औरों के मन के
दमन को क्यों नहीं महसूस करता हैं |

चालों हम उड़ जायें
कही और चले जाये ,
मन के मन से परे
महसूस के अहसास को
महसूस कर जाये | "

An Indian Institute in Poetry :P

The other side of our 'Indianized' Indian Institutes, applicable for all ...

Batch Beauty:Experiement with poetry II :Aurora'06

Jabse Tumko Dekha :D
"When I saw you,
Just standing there,
I didn't know what to say,
While I was watching you,
And you watching me,"
-Unknown
:




Statutory Warning: Yeh Kavita 3 saal purani hai...Kavi ke ChampuPan pe na jaye...:P ...Now everything has been changed

Experiement with poetry :Aurora'06

"Dard aur Ahsason mein likhi Gayi Panktiya aaj iss Show Bazar ke Iss Business mein Thahako ke bhaw mein Bechna Pad raha hai" :
.... Dr. Kumar Vishvas
:)
A poem of different genre : Andhere (Darkness)